जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री
हाजीपुर शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर श्रद्धा से याद किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों समाजसेवी संगठनों के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी। वहीं स्कूली बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर :
हाजीपुर शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर श्रद्धा से याद किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी। वहीं, स्कूली बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने अनवरपुर आरके प्लाजा में महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर जिला सचिव मनोज कुमार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, विनोद प्रसाद सिंह, विश्वजीत सिंह, गुप्ता सुनील कुमार, राम नरेश पासवान आदि मौजूद थे।
वहीं, महिला विकास मंच ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। अध्यक्ष सोनल कुमारी, उपाध्यक्ष श्वेता साहिब, कानूनी सलाहकार नीरव कुमारी मौजूद थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय इजरा में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार वर्मा, गांधी कथावाचक नोडल शिक्षक जितेंद्र नाथ, दिलीप चौधरी, राकेश कुमार राय उपस्थित थे। एके एकेडमी सेंदुआरी हाट रजौली हाजीपुर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के निदेशक कृष्ण कुमार कमल चंदेश्वर राय विजय कुमार मिठू झा उपस्थित थे।
वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के बैनरतले हाजीपुर के दिग्घी स्थित आदर्श कॉलोनी जिला कार्यालय में गांधी जी का जयंती मनाई गई। परिषद के उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि गांधीजी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद राय, मनोज राय, प्रशांत साह, उमेश प्रधान उपस्थित थे। गांधी आश्रम न्यास समिति ने महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष रघुपति ने कहा कि गांधीजी के रास्ते पर चलकर ही समाज में समरसता तथा संपन्नता आएगी। पूर्व वायु सैनिक सुमन कुमार, रवि भूषण सिंह, गणेश गुंजन, अमरदीप यादव उर्फ बाबा आदि उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक गोलंबर पर गांधी जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री शिवनारायण प्रसाद ने कहा कि आज पूरा देश गांधी जी की जयंती मना रहा है। गांधीजी हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि हम सबों को गांधीजी के अधूरे सपने को पूरा करना है और इसके लिए उनके बताए गए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गंगा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री मनीष शुक्ला, राधेश्याम तिवारी, विजय सर्राफ, मीडिया प्रभारी अनमोल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला प्रवक्ता रंजीत बाबुल, मिथिलेश तिवारी, किरण गुप्ता, बच्ची मिश्रा, अनीता तिवारी, अमित सिंह, ललिता देवी उपस्थित थे। विविज्ञ संघ परिसर हाजीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अधिवक्ता रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरे कृष्ण झा, रविद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार चौधरी, सतीश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार उपस्थित थे।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय हाजीपुर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि गांधी जी के सपनों का बिहार बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो. मुस्तफाक अहमद, प्रो. अरविद कुमार, राजकिशोर सिंह, राजेंद्र कुमार उपस्थित थे। राष्ट्रीय जनता दल के हाजीपुर नगर कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए गए मार्गों पर चलने की हम सभी को आवश्यकता है। राष्ट्रपिता मृदुभाषी व सरल व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश महासचिव अनिल चंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अनोखेलाल राय, बिदा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सुभाष कुमार निराला उपस्थित थे।
आरएसपी पब्लिक स्कूल हाजीपुर परिसर में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्कूली बच्चों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार गुप्ता धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने किया। शिशु शिक्षालय कटरा परिसर में बापू की जयंती मनाई गई। प्राचार्य रविशंकर कुमार वर्मा, जयशंकर कुमार वर्मा, रानी देवी, भूषण समेत शिक्षक उपस्थित थे। पटेल सेना ने हाजीपुर स्थित कार्यालय में गांधी जयंती मनाई। पटेल सेना के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नितेश पटेल दीपक छोटू निकेत मोहित वरुण मौजूद थे। वहीं संत निरंकारी मंडल ने गांधी जयंती पर हाजीपुर स्टेशन परिसर क्षेत्रीय संचालक रमेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया।