विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षक के खिलाफ 2.66 लाख अवैध निकासी की प्राथमिकी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 03:03 AM (IST)

राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रखंड शिक्षक विनोद कुमार के विरुद्ध 2 लाख 66 हजार ...और पढ़ें

शिक्षक के खिलाफ 2.66 लाख अवैध निकासी की प्राथमिकी
शिक्षक के खिलाफ 2.66 लाख अवैध निकासी की प्राथमिकी

वैशाली। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रखंड शिक्षक विनोद कुमार के विरुद्ध 2 लाख 66 हजार रुपये की अवैध निकासी एवं वित्तीय प्रभार नहीं सौपे जाने को लेकर धोखाधड़ी एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त प्राथमिकी राघोपुर प्रखंड के जमालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश साह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बावजूद विनोद कुमार ने वित्तीय प्रभार नहीं सौपा। विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से अनियमित तरीके से 2 लाख 66 हजार 500 रुपये की निकासी कर गबन कर लिए जाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का उल्लेख किया गया है।