Move to Jagran APP

Bihar Crime: तेजस्वी यादव के करीबी RJD नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, बाल-बाल बचे

Crime News कंचन कुमार सरायपुर पंचायत के मुखिया बबीता देवी के पति हैं और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काफी करीबी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में करीबी सदर अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ।

By Ravikant KumarEdited By: Mohammad SameerPublished: Fri, 02 Jun 2023 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 11:13 PM (IST)
Bihar Crime: तेजस्वी यादव के करीबी RJD नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, बाल-बाल बचे
राजद नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, मारपीट में कई को किया घायल।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सरायपुर पंचायत के मुखिया पति सह राजद नेता पर बदमाशों ने गोलीबारी की एवं मारपीट कर चार व्यक्तियाें को घायल कर दिया। घायल राजद नेता कंचन कुमार, धीरज कुमार, विश्वजीत राय और सनोज कुमार को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

सनोज कुमार, विश्वजीत और धीरज गांव में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में घेर कर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का आरोप पंचायत के सरपंच पर लगाया गया है। घायलों को आनन-फानन में पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अंधाधुंध फायरिंग की

इस घटना के करीब एक घंटे बाद इसी रास्ते से जा रहे राजद नेता कंचन कुमार पर बदमाशों ने हमला कर आधे दर्जन से अधिक गोलियां चलाई। मुखिया पति बाल-बाल बच गए। घटना के संबंध में कंचन कुमार ने बताया कि सनोज, धीरज और विश्वजीत भोज खाने जा रहे थे।

इसी दौरान सरपंच ने रास्ते में घेर कर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद उसी रास्ते से हम जा रहे थे। अचानक बदमाशों गाड़ी पर ताबड़-तोड़ फायरिंग करने लगे, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि उन लोगों से पूर्व विवाद नहीं है। लोगों ने जान मारने की नीयत से हमला किया है।

मुखिया पति हैं RJD नेता

कंचन कुमार सरायपुर पंचायत के मुखिया बबीता देवी के पति हैं। वहीं वो युवा राजद के प्रदेश सचिव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काफी करीबी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में करीबी सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

घटना के संबंध में गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें मुखिया पति समेत कई लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पत्थर मिले हैं, लेकिन गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.