किसान परेशान
वैशाली। देसरी और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा नहीं होने से खेती में नमी नहीं रहने के कारण्
वैशाली। देसरी और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा नहीं होने से खेती में नमी नहीं रहने के कारण तेलहन की खेती प्रभावित हो रही है। किसान महंगे दर पर ¨सचाई कर तेलहन की खेती करने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। देसरी प्रखंड के उफरौल, जाफराबाद, देसरी, धर्मपुर रामराय, रसुलपुर हबीब, जहागीरपुर धाम, आजमपुर और भिखनपुरा पंचायतों में ऊपरी इलाकों में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में तेलहन की खेती कम होना बताया गया है। उफरौल के बलिन्दर ¨सह, जाफराबाद के प्रमोद ¨सह, देसरी के सहेन्द्र कुमार जैसे अन्य किसानों ने बताया कि सरकारी स्तर से समय पर डीजल अनुदान नहीं मिलने से खेतों में ¨सचाई कर तेलहन की खेती करना संभव नहीं है। गेहूं की खेती अब शुरू होने वाली है नमी के कारण अभी खेतों की जुताई भी शुरू नहीं हो सकी है। वर्षा कम होने से यहां अधिकतर धान की फसल में बाली नहीं आये। लोग मवेशियों को काटकर खिला रहे हैं।