होलिका दहन की शाम मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत
संवाद सहयोगी महुआ. होली पर्व के एक दिन पूर्व शाम के वक्त महुआ थाना झेत्र
संवाद सहयोगी, महुआ :
होली के एक दिन पूर्व शाम के वक्त महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर भदवास गांव में तीन लोगों द्वारा घर में घुस कर एक महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर दबंगों द्वारा की गई पिटाई में घायल महिला के ससुर की मौत इलाज के क्रम में पटना में हो गई। पिटाई हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को महुआ थाना के पास महुआ-हाजीपुर सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम के कारण दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर भदवास गांव में होली के एक दिन पूर्व गांव के राजेंद्र महतो के घर में ललिन राय, रंजन राय, संजीत राय उस वक्त घुस गये जब घर में कोई व्यक्ति नहीं था। घर में घुसकर दबंगों ने राजेंद्र महतो की पुत्रवधु सरिता देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने सरिता की पिटाई भी की। सरिता द्वारा शोर मचाए जाने पर घर के बाहर बैठे उनके ससुर राजेंद्र महतो एवं पति नरेश महतो अंदर आए तथा अभद्र व्यवहार कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित होकर उनलोगों लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनके चार अन्य साथी भी आ गए तथा सभी ने मिलकर राजेंद्र महतो की जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद सभी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों पिता-पुत्र को महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच में तीन दिनों के बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र महतो की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच भी की। सोमवार की दोपहर राजेंद्र महतो का शव पटना से लाए जाने पर आक्रोशित लोगों ने महुआ थाने के निकट शव को रख कर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
इस संबंध में पीड़ित महिला सरिता देवी ने चार दिन पहले गांव के ही सात लोगों को नामजद करते हुए महुआ थाने को आवेदन दिया था। पूर्व में भी इस तरह की हो चुकी हैं घटना सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ललिन राय एवं उनके घर के लोग दबंग किस्म के हैं। अक्सर गांव में गरीब लोगों के साथ ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। डर से लोग बोल नहीं पाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चार दिन पहले की इस घटना को लेकर महिला द्वारा नामजद किए जाने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा एक भी आरोपित को गिरफ्तार न किए जाने से लोगों में काफी आक्रोश है। क्या कहते हैं महुआ थाना अध्यक्ष महुआ थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।