मईया के मन भावे लाली चुनरिया..
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र मेले में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम कला, संगीत और नृत्य के मामले में इस बार एक नया इतिहास रच रहा है।
वैशाली। विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र मेले में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम कला, संगीत और नृत्य के मामले में इस बार एक नया इतिहास रच रहा है। पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृति पंडाल के कला मंच पर प्रतिदिन देश के नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर मेले की शाम को यादगार बना दे रहे हैं। शुक्रवार की रात भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक सुनील छैला बिहारी ने जैसे ही तनी खोल दी केंवरिया बाबा जलवा ढार देवे दीं.. की तान छेड़ी पूरा दर्शक दीर्घा भक्ति रस से सराबोर हो उठा। इसके बाद मईया के मन भावे लाली चुनरिया.. तथा एक बिहारी सौ पर भारी प्यार से जीतम दुनिया सारी.. गीत पूरा पंडाल तालियों की आवाज से गूंज उठा।
इस मंच पर न केवल लोक आस्था व संस्कृति की छटा बिखर रही है बल्कि पॉप म्यूजिक की मस्ती का भी लोग खूब आनंद उठा रहे हैं। अब तक देश के कई जाने-माने कलाकार व गायक मेले की शाम को यादगार बना चुके हैं। मेला उद्घाटन की तिथि को ही मशहूर पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक ने अपने गायन के अंदाज से समा बांध दिया था। वैसे ही छोटू छलिया, देवी तथा विनोद राठौर आदि समेत कई नामचीन कलाकारों ने इस मंच से कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेले का गौरव बढ़ाया