अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, गंभीर
वैशाली। जुड़ावनपुर थाना के बल्ला चौक के निकट अपराधियों ने 50 वर्षीय राजकुमार ¨सह उर्फ ¨प्रस ¨सह को गोली मार दी। गुरुवार को लगभग 10:15 बजे जुड़ावनपुर थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई। इस घटना में चक ¨सगार निवासी 50 वर्षीय राजकुमार ¨सह उर्फ ¨प्रस ¨सह को पीठ में गोली लगी है।
वैशाली। जुड़ावनपुर थाना के बल्ला चौक के निकट अपराधियों ने 50 वर्षीय राजकुमार ¨सह उर्फ ¨प्रस ¨सह को गोली मार दी। गुरुवार को लगभग 10:15 बजे जुड़ावनपुर थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई। इस घटना में चक ¨सगार निवासी 50 वर्षीय राजकुमार ¨सह उर्फ ¨प्रस ¨सह को पीठ में गोली लगी है। घटना के संबंध में घायल के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि हम अपने पिताजी के साथ बाइक से किसी निजी काम से राघोपुर गांव से लौट रहे थे। उसी दौरान थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार हरेंद्र राय ने गोली मार दी। उनके साथ उमेश राय, हरेंद्र ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, संजीव ¨सह, लालबाबू ¨सह थे। गोली मारकर सभी बाइक से भाग निकले। घायल के पुत्र ने बताया कि उक्त सभी नामजद लोग राघोपुर से ही बाइक से हम लोग किसी तरह जान बचाकर थाना परिसर में घुस गए। थाने की गाड़ी से राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लाकर इलाज कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मालूम हो कि घायल की स्थिति को देखते हुए एनएमसीएच, पटना से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां घायल की इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पीठ में गोली लगी है। जो कि पेट में जाकर गोली फंसी हुई है। घायल के परिजन ने बताया कि ऑपरेशन करके गोली निकाला जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिख रहा है। पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। सूत्रों के अनुसार घटना भूमि विवाद से संबंधित है। इस घटना पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है।