हार्ट अटैक से कांग्रेस नेता की मौत
सोनपुर। नहीं रहे युवाओं में तरुणाई का जोश भरने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश ¨सह तरुण। सोमवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:43 PM (IST)
सोनपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश ¨सह तरुण का सोमवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे केवल कांग्रेस के कर्मठ सिपाही ही नहीं बल्कि सोनपुर के प्रसिद्ध नाट्य संस्था तरुण भवतारिणी क्लब के संस्थापक सदस्य भी रहे। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय ¨सह तथा सुनील कुमार ¨सह, कांग्रेसी नेता राम विनोद ¨सह ने कहा है कि उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मंगलवार को पूरे सम्मान के साथ यहां के कालीघाट और उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें