स्वच्छ भारत अभियान में वेंडरों व आमलोगों की भूमिका अहम
वैशाली। स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान तभी साकार हो पायेगा जब वेंडर व आमयात्री भी इस अभियान मे
वैशाली। स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान तभी साकार हो पायेगा जब वेंडर व आमयात्री भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उनके बगैर इस अभियान को साकार करने की कल्पना करना बेमानी होगी। रेलवे स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत के नारे के साथ पूरे देश में अभियान चला रही है। सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जोर-शोर से स्वच्छता अभियान चला रही है। साथ ही ट्रेनों में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ये बातें शनिवार को हाजीपुर स्टेशन पर केला वेंडरों व कैट¨रग स्टॉल संचालकों के साथ बैठक करते हुए सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान के काफी सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। हाजीपुर स्टेशन पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था में काफी सुधार आया है। अभी इसमें सुधार की काफी गुंजाईश है।
संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करने के लिए वेंडर, कैट¨रग स्टॉल संचालक व आम यात्रियों का सहयोग भी अपेक्षित है। कई वेंडर व कैट¨रग स्टॉल संचालक इस अभियान को लेकर सार्थक पहल कर रहे हैं। लेकिन कई वेंडर व स्टॉल संचालक अभी भी रेल परिसर में साफ-सफाई को लेकर जागरूक नहीं है। यात्रियों को भी विशेष रूप से जागरूक करने की जरूरत है। बैठक में स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक ठाकुर यशवंत ¨सह, राजीव कुमार ¨सह, मुख्य टिकट निरीक्षक गिरिश कुमार ¨सह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को दुहराया।