Move to Jagran APP

बाल दिवस के रूप में मनी पंडित नेहरू की जयंती

पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के ऐसे लाल थे जिन्होंने अपने कर्मो से भारत का नाम विश्व में रोशन किया। पंचवर्षीय योजना बनाकर देश का बहुमुखी विकास किया। साथ ही पंचशील का सिद्धांत देकर विश्व में शांति कायम करने की कोशिश की।

By Edited By: Published: Tue, 15 Nov 2016 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 02:48 AM (IST)
बाल दिवस के रूप में मनी पंडित नेहरू की जयंती

वैशाली। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के ऐसे लाल थे जिन्होंने अपने कर्मो से भारत का नाम विश्व में रोशन किया। पंचवर्षीय योजना बनाकर देश का बहुमुखी विकास किया। साथ ही पंचशील का सिद्धांत देकर विश्व में शांति कायम करने की कोशिश की। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर विभिन्न जगहों पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने यह बातें कहीं। सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावा कई संगठनों ने उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। जगह-जगह पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

शहर में कई जगहों पर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के नवनिर्माण के लिए बच्चों को मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। आने वाला समय उन्हीं पर निर्भर करता है। सभी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। हाजीपुर पासवान चौक स्थित वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने सबसे पहले पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.