Move to Jagran APP

मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव 22 अप्रैल को

नगर पंचायत के 16 वार्डों के लिए संपन्न चुनाव के बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है। मुख्य पार्षद का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कौशल्या देवी दूसरी बार महुआ नगर पंचायत का मुख्य पार्षद बनेंगी। क्योंकि इस श्रेणी से एकमात्र वे ही निर्वाचित हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:27 AM (IST)
मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव 22 अप्रैल को
मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव 22 अप्रैल को

संवाद सहयोगी, महुआ : नगर पंचायत के 16 वार्डों के लिए संपन्न चुनाव के बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है। मुख्य पार्षद का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कौशल्या देवी दूसरी बार महुआ नगर पंचायत का मुख्य पार्षद बनेंगी। क्योंकि इस श्रेणी से एकमात्र वे ही निर्वाचित हुई हैं।

loksabha election banner

मालूम हो कि बीते 17 मार्च को महुआ नगर पंचायत के 16 वार्डों के लिए चुनाव कराया गया था। चुनाव के बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी महुआ सह भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार रविद्र ने तिथि का निर्धारण कर दिया है। अनुमंडल सभागार में 22 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और उसके बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव कराया जाएगा।

उप मुख्य पार्षद का पद सामान्य होने को लेकर चुनावी सरगर्मी गरमा गई है। यहां पर वार्ड पार्षदों के दो गुट हैं तथा दोनो अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.