Move to Jagran APP

रजासन गांव में वर्चस्व को लेकर चली गोलियां, तीन लोग जख्मी

वैशाली। वर्चस्व की लड़ाई में बिदुपुर का रजासन गांव रविवार को एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियों की आवाज सुन अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में छिप गए। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों राउंड फायरिग हुई। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ओर से जमकर ईंट एवं पत्थर भी फेंके गए जिससे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:02 AM (IST)
रजासन गांव में वर्चस्व को लेकर चली गोलियां, तीन लोग जख्मी
रजासन गांव में वर्चस्व को लेकर चली गोलियां, तीन लोग जख्मी

वैशाली।

loksabha election banner

वर्चस्व की लड़ाई में बिदुपुर का रजासन गांव रविवार को एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियों की आवाज सुन अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में छिप गए। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों राउंड फायरिग हुई। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ओर से जमकर ईंट एवं पत्थर भी फेंके गए, जिससे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। घायल रामचंद्र राय, लखनदेव राय, रामबृक्ष राय, अखिलेश राय एवं जितेंद्र राय का इलाज बिदुपुर पीएचसी में कराया गया, जबकि गोली लगने से घायल विकास कुमार, प्रमोद राय एवं अरविद राय को बिदुपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयासउ किया लेकिन जब वहां का माहौल नियंत्रण से बाहर होने लगा तो कई अन्य थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में गंगा ब्रिज थाना, औद्योगिक थाना, बिदुपुर थाना और बरांटी ओपी की पुलिस गांव मेंब कैंप कर रही है।

बताया जा रहा है कि इसी वर्ष 15 जनवरी को रजासन गांव में एक पक्ष के मुन्ना राय ने ग्रामीण रास्ते पर ईट सोलिग का काम शुरू कराया था। ईंट सोलिग सड़क में दूसरे पक्ष के जगदीश राय की जमीन जा रही थी। जगदीश राय अपनी जमीन सड़क में देना नहीं चाह रहे थे। उस वक्त दोनों पक्षों के बीच अनबन हुई थी, लेकिन गांव के लोगों ने पंचायती कर मामले को शांत करा दिया था। ईंट सोलिग हो गई। सोलिग होने के दो माह बाद मार्च में बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दिया गया था। रविवार को एक पक्ष के एक बाइक सवार युवक से दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को धक्का लग गया। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई और उसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते दोनो पक्षों में गोलियां चलनी शुरू हो गईं। गोली लगने से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए जबकि ईंट-पत्थर से दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी के गांव की स्थिति तनावपूर्ण गोलीबारी के बाद रजासन गांव में भारी तनाव है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों पुरानी सोलिग को उखाड़ कर ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर लगातार कैंप करते हुए नजर बनाए हुए है। इधर रजासन गांव के माहौल को सामान्य बनाने के लिए माइल गांव स्थित धथुरिया बाबा मंदिर प्रांगण में मुखिया अनुज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच विनोद कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि अंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व अन्य जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को बुला कर गांव में शान्ति बनाए रखने और मामले को सुलह-समझौते से ठंडा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिदुपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई और गोलियां चल गईं। ईंटें भी चलाई गई हैं। जिससे कई लोग जख्मी हुए हैं। गोली लगने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। गांव में स्थिति सामान्य है। एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.