Move to Jagran APP

जयमाल के बाद दूल्हा फरार, विवाह में आए लड़के से लड़की ने कर ली शादी; चौंका देगा बिहार का ये मामला

जयमाल के बाद दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के भाग जाने की सूचना मिलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लड़की के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों के साथ कैमरामैन एवं चालक को बंधक बना लिया। फिर चचेरी भाई से विवाह कराया गया। मामला हाजीपुर का है।

By Sunil Kumar SinghEdited By: Akshay PandeyPublished: Sat, 26 Nov 2022 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 03:41 PM (IST)
जयमाल के बाद दूल्हा फरार, विवाह में आए लड़के से लड़की ने कर ली शादी; चौंका देगा बिहार का ये मामला
बिहार में जयमाल के बाद दूल्हा फरार हो गया। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, महुआ (वैशाली) : महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पंचायत में पहुंची बरात में जयमाल के बाद अचानक दूल्हा फरार हो गया। शादी के ऐन वक्त दूल्हे के भाग जाने की सूचना मिलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लड़के के फरार होने की सूचना के बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों के साथ कैमरामैन एवं चालक को बंधक बना लिया। घंटों बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति पर दूल्हे के चचेरे भाई से शादी कराई गई। इसके बाद लड़की के घर वालों ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया।  तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।

loksabha election banner

जयमाल के बाद भाग निकला दूल्हा

जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत से भुनेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार की बरात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी। बरात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद बरात दरवाजे पर लगी। जयमाल का भी रस्म अदायगी की गई। जयमाल के कुछ ही देर बाद वहां से दूल्हा चुपचाप फरार हो गया। जब इस बात की जानकारी लड़के वालों को हुई तो बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।

लड़की पक्ष को मिली सूचना तो हुआ हंगामा

इसी बीच दूल्हे के भाग जाने की सूचना लड़की पक्ष के लोगों को भी मिली। इसके बाद वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए तथा दूल्हे के घरवाले व उसके साथ आए कैमरा मैन और गाड़ी के चालक को बंधक बना लिया। साथ ही बराती की गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले ली। बताया जाता है कि लड़के का पहले से किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर दूल्हा फरार हो गया।

बरातियों को बनाया बंधक

लगभग 18 घंटे तक बरातियों के बंधक बने रहने के बाद मधौल पंचायत के मुखिया जवाहिर राय, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, पंचायत समिति सदस्य पति विजय कुमार, शेरपुर छतवारा पंचायत के पूर्व मुखिया नवीन चन्द्र भारती के काफी प्रयास के बाद मामले को किसी तरह शांत किया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बाद लड़की की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ की गई। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.