प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का निधन, शोक की लहर
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत चक्रवर्ती हरिकांत सुमन का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 05:57 PM (IST)
वैशाली । महुआ प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी एवं मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत चक्रवर्ती हरिकांत सुमन का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया दिनेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, रविन्द्र कुमार, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार, मनीष कुमार, सुरेश यादव, विद्यानंद कुमार सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें