Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

वैशाली। शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं कंबल बांटे गए, तो कहीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

वैशाली। शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं कंबल बांटे गए, तो कहीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वैशाली महिला महाविद्यालय में इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. आभा, प्रदेश मृत्युंजय ¨सह, रविकांत मिश्रा, जीतेन्द्र यादव, शुभम ¨सह ने किया। इस मौके पर रविरंजन मिश्रा, सुशांत ¨सह, रंजन कुमार, रौशन ¨सह, नवीन, रितिका, ऋति, बादल, आशीष, मुकुल, मंजीत, खुशबू कुमारी, आकांक्षा,, नंदनीनाथ, मोनी, श्रुति, रानी, प्रियंका, प्रिया, आयुषी समेत कई मौजूद थे।

गोशाला परिसर में विवेकानंद की जयंती के मौके पर पूजा-अर्चना की गई। गायत्री परिवार के हरिनाथ गांधी ने इस मौके पर कहा कि विवेकानंद की जयंती एक तरह से आध्यात्म चेतना के उत्कर्ष की जयंती है। दुनियां को स्वामीजी ने सच्चे धर्म एवं आध्यात्म का दर्शन कराया।

डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्प्रिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन दिशा की ओर से संपूर्णाश्रम परिसर बुद्धा कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिव्य आध्यात्मिक प्रयोग जुड़वे हृदयों पर ध्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ से आए पंडित दिनेश तिवारी ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि ध्यान ही वह पद्धति है जिससे आज भी हम परमात्मा, संतों, ऋषियों के साथ-साथ स्वामीजी की प्रेरणाआं को ग्रहण कर सकते हैं। कार्यक्रम को मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मदन राय समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इसके अलावा सविता तिवारी, राधा देवी, शकुंतला देवी, अनुराधा रानी, सचिन, सौरव, अर्पण, प्रणव, मास्टर प्रबोध तिवारी, पुष्पांजलि प्रज्ञा, अन्नपूर्णा आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में डाकबंगला रोड स्थित कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षपता महासभा के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार रतन ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री युवा संभाग के रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि विवेकानंद ने कहा था कि तबतक नहीं रूको जबतक लक्ष्य पूरा ना हो जाए। इस अवसर पर डा. सुमन सिन्हा, मुकेश ¨सह, राजकिशोर वर्मा, राहुल कुमार, अभिमन्यु श्रीवास्तव, बिटटू आदि मौजूद थे।

वकालतखाने में अधिवक्ताओं ने विवेकानंद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर एवं संचालन मुकेश रंजन ने की। इस मौके पर मनोज कुमार ¨सह, रंजन, अर¨वद कुमार, संजीव कुमार, मुकेश रंजन, सुधीर कुमार, कुणाल कुमार, हरेकृष्ण झा, विकास कुमार आदि ने संबोधित किया।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैत्रेय कॉलेज आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट संस्थान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में कोमल कुमारी के नेतृत्व में समूह गान प्रस्तुत किया गया। शिक्षक राहुल आनंद, कृष्ण मोहन, सत्यप्रकाश मिश्र आदि ने भी स्वामीजी आदर्शों के बारे में बताया। इस मौके पर राजकुमार राय, अंकित कुमार, शैलेश कुमार, रवि कुमार, अन्ना कुमारी, गीतांजलि कुमारी आदि ने सहयोग किया।

गायत्री शक्तिपीठ दिघीकलां में विवेकानंद की जयंती मंदिर परिसर में मनाई गई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवचंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित, विशिष्ट अतिथि डा. रंजन, रामचंद्र ¨सह और पंडित रंजीत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रो. रामानंद प्रसाद ¨सह, नवल किशोर, ललन पंडित, आलोक कुमार, अर¨वद कुमार, सुनीता कुमारी, त्रिभूवन शुक्ला, राजेश पांडेय ने स्वामी जी के विचारों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला शाखा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक गिरीशचंद्र मिश्र और संचालन डा. ब्रजेश भूषण ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.