सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर 12 दिनों के भीतर कुर्की-जब्ती, नाबालिग को घर से उठाया फिर की थी दरिंदगी
आरोपी मुनचुन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 4 मई की रात को नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाकर ले गए। इसके बाद सूनसान इलाके में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपियों की पहचान मुनचुन सिंह और राजकुमार राय के रूप में हुई थी।
संवाद सूत्र, वैशाली : वैशाली थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी मुनचुन सिंह के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को 4 मई की है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाकर घटना को अंजाम दिया था।
सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी मुनचुन सिंह के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के नेतृत्व में जांच टीम जुली कुमारी, अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र पासवान, मनोज सिन्हा और कई अन्य पुलिस जवान शामिल थे। सुबह नौ बजे ही पुलिस दल जेसीबी और ट्रैक्टर आदि लेकर आरोपी के घर पर पहुंच गई। इस दौरान, घर में रह रहे एक कुत्ते को किसी तरह काबू में लेने के बाद तोड़फोड़ की गई।
आरोपी मुनचुन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 4 मई की रात को नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाकर ले गए। इसके बाद सूनसान इलाके में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपियों की पहचान मुनचुन सिंह और राजकुमार राय के रूप में हुई थी।
घटना की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाही करते हुए थानाध्यक्ष ने एक आरोपी राजकुमार राय को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वैशाली के एसपी रवि रंजन कुमार के निर्देश पर गुरुवार को वैशाली थाना की पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
वैशाली थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर फरार आरोपित समय पर सरेंडर नहीं करता है तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। आरोपित के घर पर पहले इश्तेहार चिपकाया गया। उसके बाद भी सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दायर होने के महज बारह दिन में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई वैशाली थाना की पुलिस के स्तर पर की गई है। बताया गया है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चल रहा है।