Move to Jagran APP

दिवंगत पूर्व मेयर की शवयात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

बबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबबब

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:48 PM (IST)
दिवंगत पूर्व मेयर की शवयात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
दिवंगत पूर्व मेयर की शवयात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

वैशाली। औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव निवासी रजनी ¨सह के पुत्र एवं मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की रविवार की रात मुजफ्फरपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सोमवार की सुबह उनका शव उनके पैतृक आवास हिलालपुर लाया गया। उनका शव हाजीपुर पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। लोगों के बीच चहेते पूर्व मेयर के शव पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

loksabha election banner

उनके आवास पर उपस्थित लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था तथा सभी इस घटना पर आश्चर्य प्रकट कर रहे थे। गांव में उनके चाहने वाले काफी संख्या में थे। यही कारण था कि उनके दरवाजे पर हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। उनका शव जब तक आवास पर रहा वहां जनप्रतिनिधियों का भी तांता लगा रहा। मृतक के पुत्र के आ जाने के बाद शव यात्रा शुरू हुई इस दौरान काफी संख्या में लोग शवयात्रा में शामिल हुए। शवयात्रा गांव से चलकर हाजीपुर कोनहारा घाट पर पहुंची जहां पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। शव को मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी।

दाह संस्कार के दौरान कोनहाराघाट पर पहुंचने वाले लोगों में मुख्य रूप से हाजीपुर विधायक अवधेश ¨सह, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार ¨सह, भाजपा नेता मनीष शुक्ला, जिलाध्यक्ष ठाकुर इंदुभूषण ¨सह, रामनरेश ¨सह, शंभु साह, राजकुमार पासवान, महेश पासवान, संतोष स्वराज, सोनु कुमार, कमल पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान, अरुण कुमार ¨सह, रौशन कुमार, संतोष कुमार ¨सह, जयशंकर प्रसाद ¨सह के अलावा मुजफ्फरपुर से भी काफी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.