यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
52 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण
संवाद सूत्र, लालगंज: रेफरल अस्पताल लालगंज में 52 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। चिकित्सा प्रभ

संवाद सूत्र, लालगंज: रेफरल अस्पताल लालगंज में 52 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि सोमवार और गुरुवार को महिलाओं का बंध्याकरण किया जाता है। गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों से महिलाएं आयी थीं जिनका बंध्याकरण किया गया। काफी संख्या में मरीज और उनके परिजनों के आने से अस्पताल में मेला सा नजारा था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में डॉ काशीराम अग्रवाल, डॉ संजय कुमार, डॉ नीना कुमारी, डॉ शकुंतला कुमारी, डॉ निशि वर्मा ने ऑपरेशन किया।
