एनसीसी शिविर में ए सर्टिफिकेट के लिए 50 कैडेट चयनित
वैशाली स्थित संत महावीर उच्च विद्यालय में ए सर्टिफिकेट के लिए 50 कैडेटों का चयन किया गया। लगभग 100 छात्रों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान दौड़ बीम पुशअप चिकित्सा जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर इनका चयन किया गया।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर :
वैशाली स्थित संत महावीर उच्च विद्यालय में ए सर्टिफिकेट के लिए 50 कैडेटों का चयन किया गया। लगभग 100 छात्रों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान दौड़, बीम, पुशअप, चिकित्सा जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर इनका चयन किया गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी के माध्यम से वे एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। अभी से अनुशासन में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। बाद में चलकर वह सेना या अर्धसैनिक बल में आ सकते हैं। साथ ही समाज के लिए और देश के लिए आंख-कान का काम कर सकते हैं। लेफ्टिनेंट राजेश रंजन, सूबेदार मेजर खुम बहादुर, सूबेदार गिरधारी, सूबेदार गुरबेज सिंह, हवलदार पुरन सिंह और सुखदेव सहनी आदि ने मिलकर चयन प्रक्रिया को पुरा किया। यह चयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत में कैडेटों ने सीखा खानपान की रेसिपी : एक भारत श्रेष्ठ भारत भाग 3 के दूसरे दिन एनसीसी 32 बिहार बटालियन की अंजली चौधरी ने कैडेटों को बिहार के खान-पान के बारे में अपने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया। उन्होंने लिट्टी-चोखा, चूड़ा-दही, ठेकुआ-पिड़िकिया, भात-दाल, रोटी-सब्जी, दाल-पूरी आदि के बारे में इसे बनाने की विधि भी बताई। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहारी खान-पान परंपरा की तारीफ की थी। दिल्ली के कैडेटों ने दिल्ली में प्रचलित दही-भल्ला, पानी-पुरी, छोला-भटूरा, चाउमीन आदि के रेसिपी के बारे में बताए। बिहार बटालियन 32 एनसीसी मुजफ्फरपुर के कैडेट देवेश्वर, जूही कुमारी, ऐश्वर्या प्रियम सहित ग्रुप के 22 कैडेटों को मिलाकर 250 कैडेट ने वेबिनार में चर्चा का लाभ उठाया।