टिकट चे¨कग अभियान में 144 यात्री धराए
वैशाली। सोनपुर रेल मंडल में चलाए जा रहे टिकट चे¨कग अभियान के दौरान रविवार को 144 बिन
वैशाली। सोनपुर रेल मंडल में चलाए जा रहे टिकट चे¨कग अभियान के दौरान रविवार को 144 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। इस क्रम में 48 वैसे यात्रियों को पकड़ा गया जो बिना सामान के बुक कराए यात्रा कर रहे थे। डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने किया। पकड़े गए यात्रियों से बतौर जुर्माना 64 हजार 445 रुपये रेलवे राजस्व की वसूली की गई। इस अभियान में सहायक प्रबंधक घनश्याम पीयू, मंडल वाणिज्य निरीक्षक राजीव कुमार ¨सह सहित अनेक टिकट निरीक्षक तथा आरपीएफ के जवान शामिल थे। सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। बिना टिकट यात्रियों के चलाए जा रहे अभियान से अक्सर मुफ्त में यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है।