पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत
वैशली। बिदुपुर थाना के दमाई पट्टी स्थित पोखर में डूबने से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गयी।
वैशली। बिदुपुर थाना के दमाई पट्टी स्थित पोखर में डूबने से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। मृतका चक इब्राहिम गांव के गनौर मांझी की पुत्री ¨बदिया कुमारी बतायी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार ¨बदिया कुमारी घर से सुबह में ही निकली हुई थी। जब वह घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन खोज करने लगे। काफी खोजबीन के बाद बालिका का शव पोखर के पानी में फूल कर बाहर निकला हुआ लोगों ने देखा। उसके बाद हल्ला हुआ। उक्त पोखर के निकट काफी संख्या में लोग पहुंच गये। शव को पोखर से लोगों ने बाहर निकाला। शव की पहचान चक इब्राहिम निवासी गनौर मांझी की पुत्री ¨बदिया कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका का घर पोखर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। बालिका घर से उतनी दूर पोखर में स्नान करने क्यों गयी, यह प्रश्न लोगों के जेहन में उठ रहा रहा है। स्नान करने के दौरान उसके साथ और कोई था कि नहीं। स्नान करने वाले अन्य साथी कहां गए। बालिका के निधन पर मुखिया विनोद चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।