ऑनर किलिंग मामले में 10 गिरफ्तार, लड़की के बरामद होने की सूचना
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में शनिवार की रात हुई ऑनर किलिंग के मामले में सोमवार दोपहर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 27 नामजद और 40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हाजीपुर। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में शनिवार की रात हुई ऑनर किलिंग के मामले में सोमवार दोपहर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में 27 नामजद और 40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर लड़की के बरामद होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताते चले कि बताते चलें कि प्रेम जोड़े के शादी करने के बाद लड़की के घरवालों ने युवक संजीव उर्फ पुतुल की हत्या कर शव फेंक दिया और लड़की को गायब कर दिया था। उसकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही थी। सदर थाना पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था। रविवार को गांव से कुछ दूरी पर बरांटी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव अवस्थित पुलिया के नीचे से संजीव का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा गया। संजीव के घर से कुछ दूरी पर युवती का खून से सना दुपट्टा और कंबल मिला था। तनाव के मद्देनजर सेंदुआरी गांव समेत पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।