पुल निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, किया विरोध
सुपौल। घीवहा पंचायत के मध्य प्रवाहित सुरसर नदी पर दशकों इंतजार के बाद बनाये जा रहे आरस
सुपौल। घीवहा पंचायत के मध्य प्रवाहित सुरसर नदी पर दशकों इंतजार के बाद बनाये जा रहे आरसीसी पुल निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते शुक्रवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि कार्य की स्थिति यह है कि दो माह पूर्व निर्मित पाया अभी से ढहने लगा है। अभी तक हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच हो तो गुणवत्ता की पोल खुल सकती है। लंबे समय से बैरिया, राजेश्वरी, भवानीपट्टी सहित अन्य ग्रामवासियों के बहुप्रतिक्षित इस पुल निर्माण का शिलान्यास सांसद रंजीत रंजन के द्वारा 24 जुलाई 2018 को किया गया था। जिसकी कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता कार्यप्रमंडल त्रिवेणीगंज ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे है। स्थल पर मौजूद पूर्व मुखिया विरेंद्र यादव, अर¨वद कुमार यादव, गजेंद्र यादव, राजेंद्र पासवान, युक्ति पासवान, नंदकिशोर यादव, कार्तिक यादव, चंदेश्वरी यादव, रेगीलाल यादव, हरेकृष्ण यादव, रामवचन यादव, दिनेश यादव, बिहारी यादव, लक्षमी यादव, भोली यादव, बलराम यादव, अनमोल यादव, देवनारायण पासवान, चंदन पासवान ने बताया कि पुल निर्माण का अधिकांश कार्य देर रात ही अंजाम दिया गया है जिसमें गुणवत्ता की निगरानी नहीं की जाती है। क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता कार्यप्रमंडल त्रिवेणीगंज सुरेश कुमार ने इस संदर्भ में पूछने पर ग्रामीणों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि उनके निगरानी में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न हो रहा है।