विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
करजाईन बाजार से गुरुवार की शाम में मोटरसाइकिल लेकर भागने वाले तीन अपराधियों को करजाईन थाना पुलिस ने बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करजाईन थाना क्षेत्र के पदुमनगर निवासी अभिषेक मेहता एवं प्रतापगंज थाना के सितुहर निवासी अखिलेश यादव एवं दौलतपुर निवासी सुमन कुमार यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित करजाईन थानाक्षेत्र के सीतापुर निवासी अशोक पासवान ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि रविवार की शाम में वह नेशनल कोचिग सेंटर के पास अपनी बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था।
-अपने समाज और आस पड़ोस के एक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे प्रेरित बच्चों ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण फोटो नंबर-22 एसयूपी-11
जागरण संवाददाता, सुपौल: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राचार्य सोनी सिम्मी की अगुवाई में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद बच्चों ने संकल्प लिया कि वे नित्य अपने समाज और आस पड़ोस के एक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग और उसके प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी। प्रकृति की सुंदरता,उसके गुणों को बताया। विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी देते उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय को दर्शाने के लिए साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर के लोगों के द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में हर साल विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इसे 1970 में मनाया गया। उसके बाद से लगभग 192 देशों के द्वारा वैश्विक आधार पर सालाना इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां आज भी जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपत्ति को बनाए रखना बहुत जरूरी है। धरती जिसने मानवता को जीवन दिया, आज वह उसी धरती के संसाधनों का निर्दयतापूर्वक इस्तेमाल कर रहा है। हमेशा स्वस्थ और जीवित रहने के लिए पर्यावरणीय मसलों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि क्रूर लोग निर्दयतापूर्वक इसके संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं। रोजाना बढ़ते औद्योगिकीकरण वनों की कटाई की ओर ले जारहे हैं जो अंतत: धरती के तापमान को बढ़ाने का कारण बनेगा। जो धरती पर शाश्वत जीवन के लिए खतरा है जिसे छोटे उपायों को अपना कर कम किया जा सकता है जैसे पौधे लगाना, वनों की कटाई को रोकना,वायु प्रदूषण को रोकना,बिजली के गैर जरूरी इस्तेमाल को घटाना और उर्जा संरक्षण को बढ़ाना है। इसके अलावा प्रशासक अमृत श्रीवास्तव,प्रभारी प्राचार्य जयकुमार,शैक्षणिक प्रभारी सुबोध देवानाथ ने भी अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराया। मौके पर गोकुल कृष्ण छतरी,रूपेण खेरवार,पंकज सिंह, शर्मिला शर्मा,सुषण थापा,प्रीति निर्मला,अजीत कुमार, मनीष कुमार, डी दुबे आदि मौजूद थे।