Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Triveniganj Vidhan Sabha Chunav Result: त्रिवेणीगंज से JDU आगे, 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं RJD प्रत्याशी

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 02:27 PM (IST)

    Triveniganj  Election Result: त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। 12 राउंड की काउंटिंग के बाद JDU प्रत्याशी सोनम रानी 48947 वोटों के साथ सबसे ...और पढ़ें

    Hero Image

    Triveniganj  election Result

    डिजिटल डेस्क, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। 12 राउंड की काउंटिंग के बाद JDU प्रत्याशी सोनम रानी 48947 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। तेजस्वी की पार्टी के संतोष कुमार 6030 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अगले कुछ घंटों में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिवेणीगंज का राजनीतिक समीकरण 

    त्रिवेणीगंज विधानसभा का राजनीतिक इतिहास बताता है कि 2005 से अब तक यह सीट जनता दल यूनाइटेड के कब्जे में रही है। जदयू ने अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे और स्थानीय स्तर पर पकड़ के दम पर लगातार जीत दर्ज की है। 2020 की मतदाता सूची के अनुसार, यादव समुदाय की हिस्सेदारी करीब 21.70 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाताओं की 14.90 प्रतिशत है। ऐसे में इस बार का मुकाबला केवल दलित बनाम गैर-दलित नहीं, बल्कि जातीय और वर्गीय समीकरणों का मिश्रण बन गया है।

    पांच उम्मीदवार मैदान में 

    त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में 5 प्रत्याशियों जिसमें महागठबंधन समर्थित राजद के संतोष कुमार, एनडीए समर्थित जदयू की सोनम रानी, बहुजन समाज पार्टी के संजय राम, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के जितेन्द्र राम और जन सुराज के प्रदीप राम के बीच मुकाबला है। 

    1.5 लाख से ज्यादा मतदाता 

    यहां 158399 पुरुष, 145739 व 2 थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या 304140 है। ये मतदाता 357 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224814 है।