दान पेटी तोड़ चोरों ने चुरायी राशि
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित महादेव मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने दान
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:32 PM (IST)
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित महादेव मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने दान पेटी से दान के पैसे व भगवान के वस्त्रों की चोरी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन परिसर में मंदिर के दो दान पेटी व भगवान के वस्त्र रखे हुए थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और राशि गायब है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से दानपेटी को नहीं खोला गया था। दान पेटी में लगभग पच्चीस से तीस हजार रूपये थे। बहरहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें