अंधकारमय है बिहार का भविष्य : पप्पू यादव
सुपौल। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रखंड
सुपौल। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रखंड के महद्दीपुर बाजार स्थित पार्टी के युवा परिषद कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर विभिन्न दलों के लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जाप की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मु. सिराज, मु. फकरुद्दीन, मु. रब्बान, मु. इम्तियाज, फूलो खातून, मु. इस्लाम, मु. साबिर, मु. सुलेमान, मु. मुर्तुजा इत्यादि लोगों का नाम शामिल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है। बिहार का भविष्य अंधकार में है। बेरोजगारी, पलायन, राहजनी, लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार बिहार का पर्याय बन गया है। बिहार के लोग ऊब चुके हैं। वे शांति के साथ विकास, अपने राज्य में रोजगार व पलायन से निजात चाहते हैं।
श्री यादव ने कहा कि मैं सबा दो महीना से बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा कर रहा हूं और बाढ़ में फंसे लोगों तक खाना और मदद पहुंचाने का दिन रात काम कर रहा हूं। बाढ़ ग्रहस्त इलाकों में मेरा 180 राहत शिविर चल रहा है। कहा कि पांच महीने में मुख्यमंत्री तीन बार हवाई सर्वेक्षण किया, बाढ़ग्रहस्त क्षेत्र के लोगों का लॉन माफ नहीं किया, चार महीने तक लोगों को राशन नहीं दिया। उन्होंने कहा जिसको आप जिसको वोट देकर एमपी, एमएलए बनाते हैं वो क्यों नहीं आपके बात करते हैं। एक बार यदि कोशी सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों ने पप्पू यादव को अपना बेटा समझ लिया,तो पूरी दुनिया को में बिहार में खड़ा कर दूंगा ये मेरा वादा रहा। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चुन्नी पंचायत के मुखिया सदानंद चौधरी के शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। वहीं ग्वालपाड़ा पंचायत के रत्नसार गांव निवासी स्व भोली यादव के परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर जिलाध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी यादव, जिलाउपाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, लालमुहम्मद, मु मिनतुल्लाह, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप बसेदार, पंकज यादव, गुलाब यादव, आशिफ खान, जाबिर खान, रिजवान आलम, जावेद आलम, शशम कुमार यादव, राजा सिंह बब्बू, कृष्ना मिश्रा, जफरुल होदा, चंदन यादव आदि मौजूद थे ।