राजस्थान में राजनीतिक संकट दूर होने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी
सुपौल। राजस्थान में चली आ रही राजनीतिक संकट के खत्म होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताअ
सुपौल। राजस्थान में चली आ रही राजनीतिक संकट के खत्म होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को बधाई दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. रमेश प्रसाद यादव, बायसी मुखिया लाजवंती रुपम, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार मिश्र, पूर्व पंसस तारानंद यादव, पूर्व सरपंच कुशेश्वर मेहता, अशोक कुंवर, दिलीफ कुमार झा, अब्दुल मोतलीव उर्फ बेचन आदि ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका से बातचीत के बाद विरोधी पस्त है। सचिन पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पार्टी में जारी गतिरोध को दूर करने का काम किया है। सचिन पायलट से समझौते के बाद विरोधी दल के मंसूबों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस पार्टी में फूट डालकर राजस्थान सरकार को गिराने का सपने देखरेख सौदागरों को अब मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब राजस्थान में कोई राजनीतिक संकट नहीं है। सरकार पूर्ण बहुमत है। अशोक गहलोत एवं सचिन के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनता से किए वादों को पूरी करेगी तथा पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर अपने कार्यों के बल पर फिर से सत्तारूढ़ होगी।