ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलवाया गया संकल्प
सुपौल। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संद
सुपौल। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डुमरी पंचायत के मुखिया मीरा देवी की देखरेख में सैकड़ों की संख्या में पौधारोपण किया गया। मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक चंद्र रंजन ने सर्वप्रथम एक पौधा लगाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद मुखिया ने डुमरी पंचायत के विभिन्न गांवों में कुल तीन हजार पौधे लगाए। साथ ही गांव के लोगों को भी पौधरोपण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरे विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिंग की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण आये दिन असमय वर्षा, अत्यधिक धूप के अलावा कई अन्य प्रकार की प्राकृतिक आपदा होती रहती है। कहा कि इन सब से निजात पाने का एक मात्र उपाय है कि हमलोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पीओ ने भी लोगों को पौधा का महत्व बताते हुए उनसे अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
मौके पर राजा चौधरी, मनरेगा पीटीए धर्म प्रकाश मल्लिक, पीआरएस अमर कुमार सिंह, सरपंच शिव कुमार मंडल, दुर्गादत्त तिवारी, ज्ञानशंकर चौधरी, सुमन चौधरी, रविद्र चौधरी, सोनू चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।