बरैल में अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के बरैल गांव में एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शव घर
सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के बरैल गांव में एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शव घर के जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं उसके गले में कपड़ा बंधा था। उक्त मौत को कोई आत्महत्या बता रहा है तो कुछ और। मृतक उक्त गांव निवासी बटेश्वर झा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदी था और लगभग दस दिन से अकेले रहता था। उसे खाना-पीना में भी दिक्कत हो रही थी। वह लोगों से खाना के नाम पर दस-बीस मांग नशा कर लेता था। शुक्रवार की सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने उसे देखा है लेकिन उसके बाद वह किसी को नजर नहीं आया। इधर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मृतक के स्वजन का कहना है कि उसे नशे की बुरी लत लगी थी। पहले सहरसा में मंदिर पर पुजारी का काम करता था जहां उसे खाना-पानी मिलता था। यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही-सही पता चल जाएगा।