हरित जीविका-हरित बिहार अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
सुपौल। हरित जीविका-हरित बिहार अभियान के तहत प्रखंड के जीविका दीदी आगे आ रही हैं। घ
सुपौल। हरित जीविका-हरित बिहार अभियान के तहत प्रखंड के जीविका दीदी आगे आ रही हैं। घर-घर जाकर पौधारोपण 5 जून पर्यावरण दिवस से शुरू हुई थी। पौधारोपण अभियान के तहत 6091 पौधारोपण किए गए। इसी कड़ी में शनिवार को पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में जीविका प्रबंधक राम बहादुर पासवान, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, सरोज कुमार ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल करते हुए घर-घर जाकर लोगों के आंगन-दरवाजे पर फलदार पौधे लगाए। इस अभियान में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका दीदियों ने लोगों को पौधे लगाने का सुझाव भी दिया और कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। समन्वयक खुशबू कुमारी ने बताया कि प्रखंड में अमरूद 2326, जामुन 960, आम 1828, कटहल 295, आंवला 682 पौधे लगाए गए हैं। 9 अगस्त पृथ्वी दिवस तक यह कार्यक्रम चलेगा। साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि एक वृक्ष लगाना सौ पुत्र समान है। सभी पर्यावरण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगावें साथ ही उसकी देखरेख भी करें।