वीरपुर में संकल्प पत्र जला कर कर्मियों ने जताया विरोध
सुपौल। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सुपौल के आह्वान पर बसंतपुर प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:04 PM (IST)
सुपौल। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सुपौल के आह्वान पर बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को संकल्प पत्र को जलाकर विरोध प्रकट किया गया। जानकारी देते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
बसंतपुर के प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम ने कहा कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति अब और नहीं चलेगी। इस कानून को महासंघ बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर सचिव नवीन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष लाल पासवान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार झा, प्रखंड प्रधान सहायक राजेश कुमार, उमेश पासवान, अनुमंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान के अलावे दर्जनों कर्मी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें