Move to Jagran APP

Supaul News: मूक बधिर लड़की का बंद पड़ी चिमनी में हुआ दुष्कर्म, वायरल वीडियो देख हरकत में आए स्थानीय

Supaul News बिहार के सुपौल जिले में मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। 19 साल की लड़की का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ स्थानीय हरकत में आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।

By Bharat Kumar JhaEdited By: Shivam BajpaiPublished: Sun, 02 Oct 2022 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:12 PM (IST)
Supaul News: मूक बधिर लड़की का बंद पड़ी चिमनी में हुआ दुष्कर्म, वायरल वीडियो देख हरकत में आए स्थानीय
Supaul News : 19 साल की लड़की से किया गया दुष्कर्म

संवाद सूत्र, पिपरा (सुपौल): जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े चिमनी भट्ठा पर दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। 19 वर्ष की लड़की मूक बधिर है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की दादी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बंद पड़ी एक ईंट चिमनी भट्ठा पर ईट से बने शेड में चिमनी के ही एक पूर्व कर्मी का स्थानीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म करते वीडियो वायरल हुआ। घटना शनिवार दोपहर की है। वीडियो वायरल होने के साथ ही स्थानीय युवकों ने आरोपित ईट भट्टा कर्मी को पकड़कर, इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपित कर्मी राजू मंडल (32 वर्ष) पिपरा थाना के राम नगर पंचायत के कौशली पट्टी गांव वार्ड नंबर 8 का निवासी है।

चिकित्सक से मारपीट में एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, प्रतापगंज (सुपौल) : पीएचसी प्रतापगंज में चिकित्सक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक दिपेंद्र यादव ललितग्राम ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत वार्ड नं. 11 का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पहचान की। शनिवार को पुलिस द्वारा छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस बीच चिकित्सक मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से चिकित्सक संघ भासा में काफी नाराजगी थी। घटना के बाद से स्वास्थकर्मियों द्वारा ओपीडी सेवा को बाधित कर रखा है। हालांकि घटना में शामिल मृतक महिला के स्वजन पुलिस पकड़ से बाहर हैं। वहीं घटना में शामिल अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की सीसीटीवी फूटेज से पहचान कर छापेमारी भी की जा रही है। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.