जनता दरबार में निपटाए गए पांच मामले
संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज (सुपौल) थाना प्रांगण में शनिवार को अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद और प्रभार
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल): थाना प्रांगण में शनिवार को अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद और प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि संबंधित छह नए और सात पुराने मामले आए जिसमें पांच मामले का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद विभिन्न कागजों की जांच पड़ताल करते हुए न्याय संगत तरीके से भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन किया जाता है। इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र से भूमि विवाद को लेकर नए और पुराने कुल तेरह मामले आए, जिनमें दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद पांच मामले का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें