जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
प्रखंड मुख्यालय स्थिति जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नारायण चौधरी के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मत जुटाने तथा प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वहीं प्रत्याशी 29 मार्च को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थिति जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नारायण चौधरी के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मत जुटाने तथा प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वहीं प्रत्याशी 29 मार्च को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इसके उपरांत इसी दिन शहर के गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में गठबंधन के प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। वहीं भाजपा किशनपुर पूर्वी भाग के मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्ष रामदेव पंडित महामंत्री अरुण कुमार जयसवाल ने कहा कि नामांकन की सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर पप्पू कुमार जायसवाल, रंजीत कुमार चौधरी, रमेश ठाकुर, दीपक कुमार, मु. नईम, दिगम्बर कामत, जगदीश प्रसाद यादव, मुकेश कुमार चौधरी, शिवनारायण शर्मा, शोभा देवी, सत्यदेव मेहता, विनोद राम, संजय मुखिया, संजय कुमार, गुणेश्वर यादव, पिटू झा, सम्बोध झा, ब्रह्मदेव यादव, इन्द्रेब साह, बद्री चौधरी, शिवचंद्र पासवान, ब्रह्म नारायण सेठ आदि मौजूद थे।