14 से होगा लोरिक महोत्सव का आगाज, भाग लेंगे फिल्म जगत के कलाकार
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर माह जनवरी 2020 के लिए जिलों की रैंकिग निर्धारित की गई है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने बुधवार को बिहार के 3
सुपौल। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन सुपौल के आयोजन में सदर प्रखंड हरदी दुर्गा स्थान में लोरिक महोत्सव 2020 का आयोजन 14 से 16 ़फरवरी 2020 तक किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी हरदी दुर्गा स्थान स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सामाजिक बैठक में लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने दी। कहा कि वीर लोरिक दुनियां का सबसे विशाल योद्धा और धर्मात्मा थे। वे मानव एकता के पक्षधर और असत्य के सामने न झुकने वाले योद्धा थे। उन्होंने ही दुनियां को प्रेम का पाठ पढ़ाया। वे असामाजिक तत्व, राष्ट्रविरोधी, अन्यायी को छोड़कर दुनियां को अपना परिवार मानते थे। वीर लोरिक के विचारों को जन-जन में पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा वीर लोरिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित लोरिक महोत्सव 2020 काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री प्रमोद कुमार करेंगे। वहीं बतौर मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह सुपौल जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव मंचासीन रहेंगे। उद्घाटन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद और विशिष्ट अतिथि स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत, पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज विधायक वीणा भारती, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, नूतन सिंह आमंत्रित रहेंगे। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति, कलाकार चयन समिति, मंच साज-सज्जा समिति, प्रचार-प्रसार, आमंत्रण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समिति तथा शांति समिति गठित की गई है। महोत्सव में दो दिन कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चर्चित पहलवान हिस्सा लेंगे। कहा कि सरकार के जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आम-आवाम को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों का स्टाल लगेगा। जिसका विधिवत उद्घाटन 15 फरवरी को जिला पदाधिकारी सुपौल के द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में 02 बजे दिन से 07 बजे संध्या तक कला, संस्कृति के टीम द्वारा वीर लोरिक के जीवनगाथा, हमारा बिहार प्यारा बिहार, एक भारत श्रेष्ठ भारत, संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रप्रेम, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, जनसंख्या नियंत्रण, बिहार गौरव गान, सामाजिक कुरीति, जल-जीवन हरियाली योजना सहित सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं व जन-चेतना-जन शिक्षा पर आधारित गीत-संगीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। इतना ही नहीं संध्या के 07 बजे से रात्रि के 10 तक धारावाहिक एवं ़िफल्म जगत के नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में मुख्य संरक्षक डॉ.दयानंद भारती, जगदीश प्रसाद यादव, ह्रदय नारायण मुखिया, अरुण यादव, जय प्रकाश यादव, शम्भू यादव, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र यादव, आलोक यादव, नरेश कुमार राम, फुलेन्द्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद, मनोहर साह, नरेश सिंह, सुशील कुमार, मु. कलीम, जय शंकर मंडल, जिवनेश्वर पाठक, प्रशम प्रकाश, नरेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।