अगलगी में छह घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर माह जनवरी 2020 के लिए जिलों की रैंकिग निर्धारित की गई है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने बुधवार को बिहार के 3
सुपौल। थाना क्षेत्र के मरौना दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 03 में अलाव से लगी आग ने तीन परिवार का चार घर जलाकर राख कर दिया। जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात मरौना दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी सहदेव पासवान के मवेशी घर में आग लगने से सहदेव पासवान के दो घर सहित कपड़ा, फर्नीचर, अनाज, बर्तन के साथ 6 बकरी, दो गाय, एक बछड़ा समेत पड़ोसी भोली पासवान व महावती देवी के एक-एक घर सहित कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, अनाज सहित अन्य समान जल गया। गृहस्वामी ने बताया कि अचानक आंख खुली तो आग की लपट देख अचंभित रह गया। शोर गुल होने पर ग्रामीण दौरे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद कुछ भी बचाने में नाकामयाब रहे।
सरायगढ़: सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के नारायणपुर वार्ड नंबर 12 में महेंद्र पासवान के घर गुरुवार को आग लगने से उसका दो घर सहित एक भैंस जल गया। घटना की जानकारी देते गृहस्वामी ने बताया कि अचानक लगी आग को बुझाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना में घर मालिक का अनाज, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य सामान भी जल गया। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है।