ईश्वरीय आराधना से ही दूर किए जा सकते हैं सारे कष्ट
पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में रविवार की रात अगलगी की घटना में 2 परिवार का 3 घर सहित हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विनोद मंडल के घर में बिजली के तार में शॉट-सर्किट हो जाने से आग लग गई। देर रात होने के कारण अगलगी की जानकारी ग्रामीणों को जब तक हो पाती तब तक विनोद मंडल का 2 घर तथा सहदेव मंडल का एक घर आग की चपेट में आ गया था।
सुपौल। आज मनुष्य धर्माकुल नित्य क्रियाओं से विमुख होता जा रहा है। किसी के पास इसके लिए वक्त नहीं रह गया है। ऐसे वातावरण में कभी भी सुख-शांति की अनुभूति प्राप्त नहीं कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना से ही सारे कष्ट को दूर किया जा सकता है। उक्त बातें चल रहे सतचंडी पाठ एवं श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास राज ऋषि मुकुंद महाराज ने कही। उन्होंने राजा परीक्षित का प्रसंग एवं सुकदेव जी के आगमन की कथा सुनाते हुए विदुर चरित्र का वर्णन करते हुए सामजिक समरसता का भी संदेश दिया। शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग में भक्ति भजनों पर लोग नृत्य करते नजर आये। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद आदमी का विनाश चाहता है आदमी। यज्ञ की व्यवस्था पंडित नवल किशोर देख रहे हैं तो कथा में पप्पू गोस्वामी द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जा रही है। संगीत में पंडित सचिन, सुरेंद्र एवं विमल कृष्ण साथ दे रहे हैं। मौके पर जनार्दन साह, मनोज परिहस्त, शुभ परिहस्त, गौरव कुमार, गोपाल झा, देवकीनंदन झा, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।