तीन घर सहित संपत्ति जलकर राख
थाना क्षेत्र के मोआही वार्ड नंबर 10 में अचानक लगी आग से दो परिवार का तीन घर जल कर राख हो गया। मोआही गांव के जीवछ ठाकुर घर के पिछले भाग में अचानक आग लग गई। जिसमें दो घर कपड़ा फर्नीचर बर्तन अनाज सहित अन्य सामान जल गया। वहीं जीवछ ठाकुर के ममेरा भाई का भी एक घर जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। अब तक किसी भी तरह की सरकारी सहायता पीड़ितों को नही मिल पाई है।
सुपौल। थाना क्षेत्र के मोआही वार्ड नंबर 10 में अचानक लगी आग से दो परिवार का तीन घर जल कर राख हो गया। मोआही गांव के जीवछ ठाकुर घर के पिछले भाग में अचानक आग लग गई। जिसमें दो घर, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, अनाज सहित अन्य सामान जल गया। वहीं जीवछ ठाकुर के ममेरा भाई का भी एक घर जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। अब तक किसी भी तरह की सरकारी सहायता पीड़ितों को नही मिल पाई है।