बसंत महोत्सव की चल रही जोर-शोर से तैयारी
जानकारी अनुसार विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सरस्वती पूजा मनाने के नाम पर दर्जनों छात्र-छात्राओं से चंदा भी लिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:19 AM (IST)
सुपौल। श्याम परिवार द्वारा श्री बसंत महोत्सव का आयोजन आगामी 8 व 9 फरवरी को स्थानीय श्री राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी में आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी सदस्यों के द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम में प्रथम दिन सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी जिसे निशान यात्रा कहा जाता है निकाली जाएगी। जिसमें शहर के भक्तजन भाग लेंगे। तत्पश्चात संध्या 4:00 बजे से देश के जाने-माने कई भजन गायक अपने भजन की रस धारा बिखेरेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। सदस्यगण बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने में जी जान से लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें