फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने मनाया पूर्व सांसद का जन्मदिन
विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना को अब एक दिन ही शेष रह गए हैं। पूजा-अर्चना को ले बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। बच्चे पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। मूर्तिकारों ने मां शारदे की प्रतिमा को रंग भर कर अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले में मां शारदे की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जाती है। पूजा-अर्चना को ले मां शारदे की मूर्ति मूर्तिकार बनाते हैं और बच्चे मूर्तिकारों से मूर्ति खरीद कर मां शारदे की पूजा-अर्चना करते हैं।
सुपौल: फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन का जन्मदिन आनंद दिवस के रूप में मनाया। चंचल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गरीब निस्सहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा उनकी सम्मानजनक रिहाई के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का संकल्प लिया। आगामी 15 फरवरी को उनके द्वारा रचित तीसरी पुस्तक के विमोचन को ले विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सुनील सिंह, मोनू सिंह,प्रभात सिंह, रंजन सिंह, रौशन सिंह नन्हें,रिमू सिंह, राजवर्द्धन सिंह,नितिन सिंह, साकेत सिंह,मनीष सिंह आदि मौजूद थे।