Move to Jagran APP

नहीं बजेगा डीजे, शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा कमेटी अपने 10 स्वयंसेवक की सूची के साथ थाना आएंगे। डीजे संचालक के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने व प्रतिमा विसर्जन करने का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:01 PM (IST)
नहीं बजेगा डीजे, शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
नहीं बजेगा डीजे, शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

सुपौल। सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारे यहां सरस्वती पूजा ही एक ऐसा पर्व है जो लगभग हर टोले मोहल्ले में मनाया जाता है। जिसमें सभी समुदाय के छात्र-छात्रा हर्षोल्लास के साथ सहभागी होते हैं। हर पर्व हमारे यहां मिलजुल कर मनाया जाता है इसलिए हम आप से उम्मीद करते हैं कि यह पर्व भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। वहीं सरस्वती पूजा के दौरान शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका पूरी तरह ख्याल रखें। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा कमेटी अपने 10 स्वयंसेवक की सूची के साथ थाना आएंगे। डीजे संचालक के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने व प्रतिमा विसर्जन करने का भरोसा दिया। मौके पर राजस्व पदाधिकारी श्याम सुंदर, एसआई विनोद कुमार, वशिष्टमुनि राय, जयनारायण यादव, व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, अरुण अग्रवाल, सलामत खान, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, राम सिंह, अशोक अगापित, नीलाम्बर निराला, मनोज सिंह आदि सहित प्रबुद्धजन व निजी स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.