Move to Jagran APP

छात्रों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है विज्ञान प्रदर्शनी

वर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमानवर्तमान

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 05:40 PM (IST)
छात्रों को प्रोत्साहित करने का 
माध्यम है विज्ञान प्रदर्शनी
छात्रों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है विज्ञान प्रदर्शनी

सुपौल। सदर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संकुल स्तरीय टीएलई एवं टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को नगर परिषद स्थित संकुल संसाधन केंद्र उर्दू मध्य विद्यालय सुपौल में किया गया। मेला का उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष मु. फरीदउद्दीन एवं वरीय शिक्षक रामचंद्र चौधरी के द्वारा किया गया। उद्घाटन के मौके पर संकुल संयोजक अमीर प्रसाद यादव एवं संकुल समन्वयक जावेद अख्तर ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य शिक्षा विभाग विद्यालय स्तर से लेकर संकुल प्रखंड संसाधन केंद्र सहित जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर बच्चों के बीच विज्ञान प्रदर्शनी मेला लगाकर उसे उत्साहित करते हैं। मेले में प्रतिभागियों ने विज्ञान के क्षेत्र में मॉडल प्रदर्शित कर जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए जल ही अमृत है, इसे बचाए रखने का संदेश दिया। इस मेले में पांच मध्य विद्यालय के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला में स्टॉल लगाए गए थे। मेला में उर्दू मध्य विद्यालय सुपौल, मध्य विद्यालय भेलाही, मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास, मध्य विद्यालय मरिचा, शमशुल हक उत्क्रमित मध्य विद्यालय मस्जिद टोला सुपौल थे। स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिए मेला में प्रथम स्थान उर्दू मध्य विद्यालय सुपौल के छात्रा शमनाज, द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय भेलाही के छात्रा खुशी कुमारी और तृतीय स्थान पर मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास की छात्रा मुस्कान कुमारी ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मेला में भाग लेने सभी प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेला में प्रधान विनय कुमार सिंह, विनय कुमार झा, आगरा परवीन, हसीना खातून, नुसरत परवीन, मु. कलामुद्दीन, उदय शंकर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.