स्मार्ट क्लास संचालन में अनियमितता बरतने पर तीन प्रधानों से स्पष्टीकरण
शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा कमेटी अपने 10 स्वयंसेवक की सूची के साथ थाना आएंगे। डीजे संचालक के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने व प्रतिमा विसर्जन करने का भरोसा दिया।
सुपौल। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट तकनीक पर आधारित शिक्षण व्यवस्था व उन्नयन स्मार्ट क्लास संचालन करने में बरती गई लापरवाही जिले के तीन प्रधानों को महंगा पड़ गया है।
निरीक्षण उपरांत कक्षा संचालन में अनियमितता बरतने को लेकर प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने ऐसे तीन प्रधानों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए शीघ्र कक्षा संचालन करने को कहा है। राघोपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा है कि 7 जनवरी 2020 को उक्त विद्यालय का अनुश्रवण कराया गया था। अनुश्रवण उपरांत समर्पित प्रतिवेदन में बताया गया है कि उक्त विद्यालय के प्रधान द्वारा अब तक उन्नयन बिहार योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से हार्डवेयर सामग्री का क्रय नहीं किया गया है। जिसके कारण उन्नयन स्मार्ट क्लास का संचालन अब तक विद्यालय में प्रारंभ नहीं किया जा सका है। इससे प्रतीत होता है कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में प्रधान द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रधान से 2 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगते हुए हार्डवेयर सामग्री का क्रय कर उन्नयन स्मार्ट क्लास का संचालन करने को कहा है। वहीं राघोपुर के ही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरीपट्टी तथा छातापुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा खतबे टोला में भी उन्नयन क्लास संचालन में बरती गई अनियमितता को लेकर संबंधित प्रधानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय गिरीपट्टी का जब अनुश्रवण किया गया तो पाया गया कि नौवीं एवं दसवीं के एक भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं थे। उन्नयन स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु इनवर्टर एवं बैटरी का कनेक्शन भी नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई कि प्रधान और सहायक शिक्षक के द्वारा इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं हो पा रही है। जिससे प्रतीत होता है कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है। जबकि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा खतबे टोला में 13 जनवरी को किए गए अनुश्रवण के दौरान भी अनियमितता की बात सामने आई। हार्डवेयर के सामग्री क्रय करने के बाद भी उन्नयन स्मार्ट क्लास का संचालन प्रारंभ नहीं किया जा सका है।