Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए नेहरू

एसपी ने कहा कि आखिर गश्ती वाहन का टायर इतना खराब क्यों है। जिस पर वे सभी चुप बैठे। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि गश्ती वाहन का टायर जल्द बदलें।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए नेहरू
जयंती पर याद किए गए नेहरू

सुपौल: जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने नेहरू जी का स्मरण करते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो देश में उद्योग नहीं के बराबर था। उस समय नेहरू जी ने इस्पात संयंत्र की स्थापना करा कर यह सिद्ध कर दिया कि खाली खजाने से भी देश में उद्योगों की स्थापना की जा सकती है। इन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों उद्योग सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना की। देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जब पूरा विश्व अनेक भागों में विभक्त था तो उन्होंने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित कर अपने देश की विदेश नीतियों को रेखांकित कर विश्व को एक नया सिद्धांत दिया। धर्म-निरपेक्ष, सत्य-अहिसा के राह पर चलते हुए स्वतंत्र भारत को एक नया मुकाम दिया। आज उनकी कुछ नीतियों पर कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए कि नेहरू मंत्रिमंडल के सामूहिक निर्णय से ही भारत एकता एवं अखंडता की एक डोर में बंधा हुआ है। उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। समारोह में नरेश कुमार मिश्र, अभय तिवारी, पंकज कुमार मिश्र, कृष्ण मोहन झा, मु. मतीन, नारायण यादव, संजीव कुमार यादव, मु. सगीर आलम, लक्ष्मण झा नन्हे, रामचंद्र सिंह, अनोखा देवी, मंगल ठाकुर मणि, शिव शंकर चौधरी, पितांबर पाठक समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.