विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महनार से चोरी गई मोटरसाइकिल सुपौल में बरामद, चोर गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 18 Dec 2018 07:22 PM (IST)

सुपौल : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व चोरी गई मोटरसाइकिल सदर थाना पुलिस

महनार से चोरी गई मोटरसाइकिल सुपौल में बरामद, चोर गिरफ्तार
महनार से चोरी गई मोटरसाइकिल सुपौल में बरामद, चोर गिरफ्तार

सुपौल : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व चोरी गई मोटरसाइकिल सदर थाना पुलिस ने सुपौल से बरामद की। इस सिलसिले में एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम पिपरा रोड स्थित एफसीआइ गोदाम के समीप पुलिस द्वारा वाहन चे¨कग किया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार हो सुपौल की ओर से जा रहा था। पुलिस को देख उस पर सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर खेत की ओर भाग गया, लेकिन एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया जो अपने बारे में महनार थाना क्षेत्र के लावापुर निवासी संजीत राय बताया तथा पुलिस को देख भागने वाले व्यक्ति के बारे में पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी अनिल यादव व राजदीप यादव बताया। जब मोटरसाइकिल के बाबत संजीत से पुलिस ने पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात पुलिस मोटरसाइकिल की डिक्की से प्राप्त कागजात का अवलोकन किया तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल रामनारायण शर्मा, 6/बी दत्ता पाड़ा लाईन कोलकाता, स्थायी निवासी गोरीगामा, वार्ड नं.-5, थाना महनार का है। मोटरसाइकिल के कागजात के साथ पुलिस को एक मोबाइल नम्बर भी मिला, जिस पर सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह नम्बर मोटरसाइकिल मालिक का है और उसकी मोटरसाइकिल 14 दिसम्बर की रात ही चोरी गई थी। इसे ले महानार थाना में कांड संख्या-379/18 भी दर्ज किया गया है। तत्पश्चात पुलिस ने संजीत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के एक साथी जिमेदार दास के साथ मिलकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है तथा अपने जान-पहचान के घर बसहा जा रहे थे। पुलिस ने तत्क्षण कांड संख्या-714/18 दर्ज कर संजीत को गिरफ्तार कर लिया।