आग लगने से घर सहित हजारों की संपत्ति राख
सुपौल। करजाईन पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को लगी आग में एक परिवार के घर सहि
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:54 PM (IST)
सुपौल। करजाईन पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को लगी आग में एक परिवार के घर सहित हजारों की संपति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अचानक आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित सीता देवी पति गंगा सहनोगिया ने बताया कि इस अग्निकांड में घर, फर्नीचर, बर्तन, अनाज, वस्त्र सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय मुखिया पूनम पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पासवान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें