Move to Jagran APP

व्यवस्था नहीं देखकर बिफरे अध्यक्ष, नहीं हो सकी सुनवाई

सुपौल। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को चलंत लोक अदालत के अध्यक्ष अपने काफिले के साथ पहु

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:57 PM (IST)
व्यवस्था नहीं देखकर बिफरे 
अध्यक्ष, नहीं हो सकी सुनवाई
व्यवस्था नहीं देखकर बिफरे अध्यक्ष, नहीं हो सकी सुनवाई

सुपौल। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को चलंत लोक अदालत के अध्यक्ष अपने काफिले के साथ पहुंच गए। ¨कतु अदालत आयोजन से संबंधित कोई व्यवस्था नहीं देख कर अंचलाधिकारी के वेश्म में जा बैठे। मौके पर उपस्थित पीएलभी से पदाधिकारियों के बारे में जानकारी प्राप्त किए। पीएलभी ने बताया कि कोई अधिकारी कार्यालय परिसर में उपस्थित नहीं है। बिहार राज्य विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के अवकाश प्राप्त जज अध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि विगत एक माह पूर्व चलंत लोक अदालत का आयोजन किए जाने से संबंधित जानकारी दी गई थी। बावजूद पदाधिकारियों का समय पर उपस्थित नहीं रहना और ना ही अदालत आयोजन किए जाने के संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शाखा प्रबंधकों अन्य विभाग के अधिकारियों एवं नागरिकों को जानकारी नहीं दिया जाना दुखद है। कहा कि सुलभ व सस्ता न्याय के लिए लोक अदालत आमलोगों के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध हो रहा है। ¨कतु जानकारी के अभाव में लोग न्याय का लाभ पाने से वंचित हो रहे है। छोटे-छोटे मामले को लेकर लोग न्यायालय की शरण मे जाने से कतराते रहते है। लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा सहज तरीके से हो जाता है। मौके पर उपस्थित मझारी पंचायत के मुखिया अर्जुन प्रसाद मेहता ने अदालत आयोजन किये जाने की कोई जानकारी नहीं मिलने की बात न्यायिक सदस्य को बताई। लोक अदालत के द्वारा दाखिल खारिज के 149 तथा एलपीसी के 125 मामले का अंचल कार्यालय से निष्पादन किया। लोक अदालत में पहुंचे पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता किशन चंद सिन्हा तथा सामाजिक कार्यकर्ता रघुवंश कुमार मिश्र ने चलंत लोक अदालत के महत्व से प्रखंड कार्यालय आए लोगों को अवगत कराया। करीब 1 घंटे बाद अंचलाधिकारी मु. शाह आलम चलंत लोक अदालत में शामिल हुए। मौके पर पीएलभी विमल कुमार साह, मीना कुमारी, अविनाश कुमार, कुशेश्वर यादव, पंचम नारायण ¨सह उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.