Move to Jagran APP

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे महिला मोर्चा

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित मां गायत्री आवासीय विद्यालय के प्रांगण सुपौल लोकसभा महिला मोर्चा के जिला

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:53 PM (IST)
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे महिला मोर्चा
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे महिला मोर्चा

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित मां गायत्री आवासीय विद्यालय के प्रांगण सुपौल लोकसभा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक किरण कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने महिला मंडल के अध्यक्षों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अपील किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पार्टी के कार्यकर्ता लें एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को महिला मोर्चा के सदस्य घर-घर तक पहुंचाएं। महिला मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी रूबी दास ने कहा कि महिला मोर्चा की टीम को बूथ स्तर तक मजबूत करें। मोर्चा के जिला महामंत्री किरण कुमारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद नहीं करने का विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता को अगर किसी बात की तकलीफ हो तो आपस में पार्टी के बैठक में सुलझाएं और प्रधानमंत्री के योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में विनीता वंदना, सीमा कुमारी, रितु रागिनी, राधेश्याम मेहता, बैद्यनाथ भगत, चंद्रवीर कामत, प्रेमलता देवी, पुष्पा देवी, रंजना देवी, बीवी जुमेला, सावित्री देवी, मधुलता देवी, प्रियंका देवी, अनमोल कुमार मेहता, सुशील मेहता सहित महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.