क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसमस्याओं से अवगत हुए सांसद
जिले के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने को लेकर कृषि विभाग गंभीर बना हुआ है। इसकी रोकथाम को लेकर विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। जिस ऐप के माध्यम से खेतों की निगरानी की जाएगी तथा खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें कृषि से संबंधित सभी योजनाओं से एक साल के लिए वंचित रखा जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि खेतों में अवशेष जलाए जाने से न सिर्फ खेत की उर्वराशक्ति समाप्त होती है। बल्कि इसका कुप्रभाव वातावरण पर भी पड़ता है।
संवाद सूत्र, पिपरा(सुपौल): स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत ने प्रखंड के दीनापट्टी, महेशपुर, दुबियाही आदि पंचायत का दौरा किया और जन समस्याओं से रूबरू हुए। कहा कि सुपौल अररिया रेल लाइन का मैप तैयार हो गया है और निविदा के लिए विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित होगा। मेरी कोशिश रहेगी कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र को एक अलग पहचान मिले। उन्होंने कहा कि एनएच 106 वर्षो से रुके कार्य में प्रगति आई है, जो 2020 तक पूरा हो जाएगा। कार्य में तेजी लाने के लिए 3 फेज में बांटा गया है। सांसद ने कहा सभी पंचायत में हाईस्कूल दिया गया है। जिससे वहां के बच्चे अपने ही नजदीक के विद्यालय में अध्ययन कर पाएंगे। बिहार की सरकार शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि पर कार्य कर रही है। आज हमारा बिहार तरक्की का बिहार कहलाता है। सांसद के साथ प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, मुखिया रामप्रसाद मंडल, हरिनंदन मंडल, दुर्गा मंडल, हृदय पासवान, कृष्णदेव मंडल, दिनेश यादव, शशि चौधरी, गोपाल यादव, शिव कुमार मेहता आदि थे।